1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: थीम ‘परवाह’ के साथ जिले में जन जागरूकता अभियान का आगाज

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jan 03, 2025

कोटपूतली-बहरोड़. नए साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इस बार अभियान की थीम ‘परवाह’ रखी गई है जो सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देती है।

सडक़ सुरक्षा पर जोर
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा माह को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विविध गतिविधियां आयोजित होंगी जिनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।

‘परवाह’ का महत्व
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि ‘परवाह’ थीम का अर्थ है सड़क पर हर किसी के जीवन की परवाह करना। यह थीम न केवल सड़क को सुरक्षित बनाने पर जोर देती है बल्कि सभी नागरिकों को एक-दूसरे के जीवन को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देती है।

ये होंगी मुख्य गतिविधियां
– दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में कार्रवाई। विशेष प्रयासों से ऐसे क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम किया जाएगा।

– ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन संचालन पर सख्ती। इन आदतों पर रोक लगाने के लिए जागरूकता और कार्रवाई की जाएगी।

– हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से पालन कराने पर जोर दिया जाएगा।

– मोबाइल के उपयोग पर रोक। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की प्रेरणा दी जाएगी।

– मॉडिफाइड वाहनों और ओवरलोडिंग पर सख्त कदम। साथ ही सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।


सामूहिक भागीदारी की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन और विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 में भाग लें और इस प्रयास को सफल बनाएं। क्योंकि आपकी छोटी सी ‘परवाह’ किसी का जीवन बचा सकती है।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं बल्कि सभी को सडक़ पर सुरक्षित और जिम्मेदार बनाना है।
जिला स्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।