Jogaram Patel Statement : राजस्थान में राष्ट्रीय बीज निगम की ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक मामला पर बवाल मचा हुआ है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने राष्ट्रीय बीज निगम की ऑनलाइन परीक्षा को लेकर कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि नकल माफिया ने कंप्यूटर हैक कर नकल कराने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्रोपेगेंडा फैक्ट्री नकल के मामले को पेपर लीक बताकर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है, लेकिन कांग्रेस की झूठ की दुकान अब चलने वाली नहीं है।