23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, पड़ोसी किशोर ने बनाया हवस का शिकार; धमकी देकर किया बलात्कार

Jaipur Crime News: बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 12 Feb 2025, 12:13 PM IST

Rape

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। राजधानी में मंगलवार को छह वर्षीय मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया। पड़ोसी किशोर ने ही बच्ची के साथ यह घिनौनी करतूत की। वारदात के बाद 17 वर्षीय किशोर घर से भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार देर रात तस्दीक के बाद आरोपी किशोर को पकड़ा और उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार को दोनों घर से काम पर चले गए। उसके बाद किशोर बच्ची को घर पर अकेले देखकर वहां पहुंच गया और डरा धमकाकर उससे बलात्कार किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया। शाम को मां घर पहुंची, तब बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। कुछ देर में बच्ची से बलात्कार की बात आस-पास के क्षेत्र में फैल गई।

यह भी पढ़ें: फूफा बना हैवान, अश्लील वीडियो देख 14 महीने की बच्ची से किया रेप; रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो खून से लथपथ मिली मासूम

स्थानीय लोगों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। बच्ची के परिजन की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा कर रहे हैं। बच्ची और किशोर का परिवार मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। किशोर के परिजन भी यहां मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: जयपुर में रेप पीड़िता से बेरहमी, बालिका को 8 साल तक बंधक बनाया; महिला गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग