9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में नेपाली युवती की हत्या, नाहरगढ़ की पहाड़ी में सूटकेस में बंद मिला कंकाल, मचा हड़कंप

दिल्ली से जयपुर वेश्यावृत्ति के बुलाई गई नेपाली युवती की चार महीने पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के शव को सूटकेस में बंद करके नाहरगढ़ की झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 15, 2023

crime.jpg

जयपुर. दिल्ली से जयपुर वेश्यावृत्ति के बुलाई गई नेपाली युवती की चार महीने पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के शव को सूटकेस में बंद करके नाहरगढ़ की झाड़ियों में फेंक दिया गया था। चार महीने बाद पुलिस को हत्या का पता मुखबिर की सूचना से चला। सदर थाने के कांस्टेबल शिवलाल को सूचना मिली की चार महीने पहले एक नेपाली युवती को दिल्ली से जयपुर बुलाया गया था। उसे होटल व फ्लैट में रखा गया। वह अभी तक दिल्ली नहीं लौटी और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। डीसीपी वेस्ट संजीव नैन ने डीएसटी प्रभारी को सूचना की तस्दीक के लिए लगाया और पुष्टि होने पर चित्रकूट थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया।

चित्रकूट थानाधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि युवती यहां विनोबा भावे नगर में फ्लैट में रही थी। उसे बुलाने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल के रानघाट नदिया निवासी स्वप्न मंडल उर्फ तरुण व हुगली निवासी सुमन विश्वास उर्फ राम से पूछताछ की गई। ये दोनों वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करने का काम करते हैं। दोनों के मोबाइल पर कई लड़कियों की फोटो भी मिले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर युवती के शव के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने सूटकेट में बंद कर नाहरगढ़ की पहाड़ियों में फेंकना बताया।

यह भी पढ़ें : जहर खाने से पहले युवक ने बनाया साढ़े चार मिनट का वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पुलिस टीम ने नाहरगढ़ की पहाड़ियों से शव बरामद कर लिया, जोकि कंकाल अवस्था में मिला। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवती घर जाना चाहती थी और आरोपी उसे ग्राहक के पास भेजना चाहते थे, जिस कारण उनके बीच विवाद हुआ। आरोपियों ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद रस्सी से उसके पैर बांधकर सूटकेस में बंद करके पहाड़ियों में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें : बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई पानी में छलांग, दोनों की मौत