
दुनिया के मानचित्र पर जुड़ेगा नया देश
पोर्ट मोर्सबी (पापुआ न्यू गिनी). दुनिया को एक नया देश मिलने वाला है। ये है प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप बोगनविल पापुआ, जो फिलहाल न्यूगिनी (पीएनजी) का हिस्सा है। लेकिन अब ये बोगनविल से जाना जाएगा। बोगनविल में 2३ सितंबर से वोटिंग हो रही थी। बुधवार को आए नतीजे घोषित हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने पापुआ न्यू गिनी से अलग होकर नया देश बनाने के लिए मतदान किया है। 1,81,067 में से 98 फीसदी लोगों ने (1,76,928) आजादी के समर्थन में मतदान दिया। बोगनविल के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मतदाताओं से कहा कि यह जनमत संग्रह लंबी प्रक्रिया की दिशा में केवल एक कदम है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की।
एक नजर में बोगन विल
इसका नाम 18वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताा नाविक लुई डे एंटोनियो बोगनविल के नाम पर है। बोगनविल पापुआ न्यूगिनी का एक प्रांत है। यहां के लोग खद को पीएनजी से स्वतंत्र मानते हैं। पीएनजी के 1975 में ऑस्ट्रेलिया से आजाद होने से पहले इसकी आजादी की घोषणा हुई। माना जाता है कि पीएनजी और ऑस्ट्रेलिया ने बोगनविल को कभी आजाद नहीं माना।
Published on:
12 Dec 2019 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
