8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू सांगानेर रोड को 200 फुट चौड़ा करने का विरोध, यूडीएच मंत्री के पास पहुंचे व्यापारी

कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज और मुख्य सचेतक महेश जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को न्यू सांगानेर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने यूडीएच मंत्री शान्ति धारीवाल से मुलाकात की। सभी व्यापारियों ने रोड को 200 फीट चौड़ा नहीं करने के संबंध में ज्ञापन दिय।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 02, 2021

न्यू सांगानेर रोड को 200 फुट चौड़ा करने का विरोध, यूडीएच मंत्री के पास पहुंचे व्यापारी

न्यू सांगानेर रोड को 200 फुट चौड़ा करने का विरोध, यूडीएच मंत्री के पास पहुंचे व्यापारी

जयपुर।

कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज और मुख्य सचेतक महेश जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को न्यू सांगानेर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने यूडीएच मंत्री शान्ति धारीवाल से मुलाकात की। सभी व्यापारियों ने रोड को 200 फीट चौड़ा नहीं करने के संबंध में ज्ञापन दिय।

भारद्वाज ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने से कई व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में लगभग एक हज़ार दुकानदार हैं जो व्यापार कर रहे हैं। वैसे भी 200 फुट रोड की उपयोगिता नहीं बची है। इसलिए सड़क को 160 फुट रखने पर जेडीए को पुनर्विचार करना चाहिए। इसके बाद भी अगर जनहित में सड़क को चौड़ा किया जाता है तो प्रभावित दुकानदारों को हटाने से पहले उचित मुआवज़ा देकर पुनर्वास किया जाए।

धारीवाल ने विश्वास दिलाया कि सरकार आप लोगों के पक्ष में है और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में संयोजक कमल नयन गुप्ता, अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, सीताराम सैनी, गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहें।