10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस खेल में माहिर हैं हमारे नए खेल मंत्री, मैदान में दिखाते हैं गजब की फुर्ती

सबसे युवा मंत्री हैं राजस्थान सरकार के इस मंत्रिमंडल में

less than 1 minute read
Google source verification
ashok cnadana

इस खेल में माहिर हैं हमारे नए खेल मंत्री, मैदान में दिखाते हैं गजब की फुर्ती

जयपुर. राजस्थान के नए मंत्रिमंडल को विभाग आवंटन हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि शेष का बंटवारा 13 केबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों को सौंपा गया है। इनमें सबसे युवा मंत्री हैं अशोक चांदना, जिन्हें युवा मामले एवं खेल विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 34 वर्षीय चांदना को युवा मामले-खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के साथ ही कौशल-नियोजन व उद्यमिता विभाग (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग भी सौंपा गया है।

रोचक यह है कि चांदना खुद भी खिलाड़ी हैं। वह पोलो के माहिर खिलाड़ी हैं। हर साल जयपुर पोलो सत्र हो या जोधपुर पोलो सत्र चांदना उनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह बड़े टूर्नामेंटों में चांदना ग्रुप के नाम से अपनी टीम भी उतारते हैं। चांदना बीते कई सालों से पोलो खेल रहे हैं। अब उन्हें खेल मंत्रालय की कमान सौंपी गई है तो पोलो व अन्य खेलों के विकास की उम्मीद भी कई गुना बढ़ गई है।

लगातार दूसरी बार बने विधायक
चांदना युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और लगातार दूसरी बार हिण्डोली से विधायक बने हैं। विपक्ष में रहते हुए उनके तेवर काफी आक्रामक रहे हैं। चांदना उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफी करीबी हैं।