
राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह, फोटो- X हैंडल
Rajasthan Politics: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महासचिव और 16 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
दरअसल, कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस संबंध में आदेश जारी कर नियुक्तियों की जानकारी साझा की। यह कदम संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सारिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से लंबित पड़े कार्यकारिणी गठन और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
बताते चलें कि नई कार्यकारिणी के गठन में मेंबरशिप और पार्टी गतिविधियों में सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है। नियुक्तियों के लिए न्यूनतम 100 महिलाओं को मेंबरशिप से जोड़ने की अनिवार्यता रखी गई थी। सूत्रों के अनुसार, संगठन ने उन कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जिन्होंने मेंबरशिप अभियान और पार्टी की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया। यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में मेंबरशिप के आधार पर और नियुक्तियों की सूची जारी की जाएगी।
आपको बता दें, यह नई कार्यकारिणी राजस्थान में महिला कांग्रेस को और सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए। नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि यह नई टीम राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति को और सशक्त करेगी।
Updated on:
28 May 2025 02:29 pm
Published on:
28 May 2025 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
