3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों पर बेमौसम बारिश की मार: धरती पुत्रों के लिए अब पैदा हो गई नई मुसीबत

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में बाजरा कटाई के समय बेमौसम बारिश की आफत आने से किसानों के लिए बाजरा कड़ब को लेकर नई मुसीबत पैदा हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
farmesh_heavy_rain.jpg

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में बाजरा कटाई के समय बेमौसम बारिश की आफत आने से किसानों के लिए बाजरा कड़ब को लेकर नई मुसीबत पैदा हो गई हैं। मुसीबत का सामना करने के लिए धरती पुत्रों को अब अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ रही हैं। जिसको लेकर धरती पुत्र खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बाजरा काटने के बाद खेतों में पड़ी हुई कड़ब को खेतों में ही छौंरी लगाकर इकट्ठी कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद लगातार बारिश होने से एकत्रित की हुई कड़ब भीग गई। जिसको सुखाने के लिए अब वापस बिखेरना पड़ रहा हैं।

ऐसे में किसान उथल पुथल करते हुए गीली कड़ब की पूलियों को एक एक कर धूप में सुखा रहें हैं। जिसके लिए धरती पुत्रों को खासी मेहनत करनी पड़ रही हैं। वही मौसम साफ होने पर रबी सीजन के लिए खेतों को तैयार करने के साथ सरसों, तारामीरा आदि की फसल बोई जा रही हैं। जिसके लिए खेतों से कड़ब को हटाकर खेतों के किनारे पर किया जा रहा हैं। जिससे क्षेत्र में खेतों के चारों तरफ कड़ब नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : अक्टूबर में बारिश को लेकर आई ये बड़ी खबर, इस बार सर्दी भी पड़ेगी जमकर

हनुमान मीना, कजोड़ आदि किसानों ने बताया कि बाजरा काटने के बाद अगर बारिश नहीं आती तो अब तक तो कड़ब की कुट्टी कटा कर अन्दर रख देते और खेतों को पहले ही खाली कर देते। पर बेमौसम बारिश होने से अब डबल मेहनत करनी पड़ रही हैं। किसानों का कहना हैं कि बाजरा काटते वक्त बारिश होने से बाजरा एवं कड़ब में काफी नुकसान हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी, भीग गई अन्नदाता की मेहनत

काटने के बाद खेतों में पड़ा बाजरा बारिश में भीग गया। जिससे नमी के कारण सिट्टे में बीज वापस अंकुरित हो गया था। वहीं कड़ब कई दिनों तक लगातार बारिश में भीगने से काली पड़ने से खराब हो गई। जिसकी कुट्टी को जानवर में परहेज करेंगे। वहीं भीगने बाजरा स्वादिष्ट नहीं रहा।

Story Loader