झालावाड़ : फसल बचाने के प्रयास विफल
झालावाड़ जिले में खेतों में कटी फसलों में पानी भरने से सोयाबीन, उड़द, मक्का की फसलें पूरी तरह से खराब होने के कगार पर है। कई किसानों ने फसल को तिरपाल से ढकने का प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश ने प्रयास विफल कर दिए। जिले में करीब 84,958 हेक्टेयर में बोई फसल प्रभावित हुई है। कृषि विभाग 10 से 55 फीसदी तक नुकसान मान रहा है।