24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुंगरा गैस सिलेंडर त्रासदी: अब मृतक के परिजनों को 17 की जगह मिलेंगे 20 लाख रुपए

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के भुंगरा गैस सिलेंडर दुखांतिका के पीड़ित परिवारों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किया है। गहलोत ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पूर्व में घोषित 2 लाख रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Dec 2022, 10:49 AM IST

jodhpur gas cylinder blast

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के भुंगरा गैस सिलेंडर दुखांतिका के पीड़ित परिवारों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किया है। गहलोत ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पूर्व में घोषित 2 लाख रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया है। पीड़ित परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन की अनुशंसा पर यह निर्णय किया है।

यह भी पढ़ें : 11 दिन में 25 अंतिम संस्कार: श्मशान के चक्कर काटते थक चुका दूल्हे का भाई सांगसिंह, अब रो भी नहीं पाता

गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए संविदा पर रोजगार देने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय के बाद अब मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।


जोधपुर के कीर्ति नगर में 8 अक्टूबर और भुंगरा गांव में 8 दिसंबर को हुई दुर्घटना में व्यापक जनहानि को देखते हुए प्रशासनिक जांच के लिए संभागीय आयुक्त, जोधपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट: दुल्हन के गांव में भी मातम, हादसे का मंजर देख दुल्हन का भाई हो गया था बेहोश

जांच अधिकारी गैस एजेंसियों, जिला प्रशासन के अधिकारी व मृतक के परिवार से सम्पूर्ण पहलुओं पर जानकारी जुटाकर जांच रिपोर्ट एक माह में राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगा। जांच अधिकारी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी अपने सुझाव देंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग