7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, इन अधिकारियों को मिलेगा प्रोमोशन, रात 12 बजे से पहले जारी होंगे आदेश

New Year Big Gift: नए साल पर भजनलाल सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसमें आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों को प्रोमोशन मिलेगा।

2 min read
Google source verification

Govt Officer Promotion Update: नए साल में राजस्थान कैडर के आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है। कार्मिक विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। साल के अंतिम दिन मंगलवार रात तक पदोन्नति की सूची जारी होने की संभावना है।

पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। आइएएस अधिकारियों की पदोन्नति कई शृंखलाओं में होगी। चयन वेतन शृंखला से सुपरटाइम वेतन शृंखला, कनिष्ठ प्रशासनिक से चयन वेतन शृंखला और वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नति होगी। वहीं कुछ अधिकारी अबोव सुपरटाइम से मुख्य सचिव स्तर की वेतन शृंखला में भी पदोन्नत हो सकते हैं।

आइपीएस अधिकारियों की भी पदोन्नति होगी। आइएफएस अधिकारियों के पदोन्नति की भी प्रक्रिया चल रही है। वहीं खत्म किए गए जिलों में से कलक्टर और एसपी भी हटाए जाएंगे। सूची के साथ तबादला सूची भी जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Big Update: राजस्थान में लाखों लोगों का फिर बदलेगा पता, आधार और जनाधार में भी होगा संशोधन

तबादलों से हटाई रोक


राज्य सरकार ने दस दिन के लिए तबादलों से रोक हटा दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 1 से 10 जनवरी के बीच तबादले हो सकेंगे। माना जा रहा है कि दस दिन में करीब 1 लाख कार्मिकों के तबादले हो सकते हैं।

कार्मिकों की मांग को देखते हुए विधायक-मंत्री लगातार तबादले खोलने की मांग कर रहे थे। दो दिन पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में भी तबादलों से रोक हटाने का मामला उठा था। यह आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडल, बोर्ड और स्वायत्त शाषी संस्थाओं पर भी लागू होगा। इससे पहले 10 से 20 फरवरी के बीच तबादलों से रोक हटाई गई थी।

यह भी पढ़ें : Madan Dilawar: 9 जिले रद्द होने के बाद मदन दिलावर का बड़ा बयान, बोले- भविष्य में सरकार इस आधार पर बनाएगी नए जिले

आदेश के मुताबिक प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग में तबादले नहीं होंगे। इसके अलावा मतदाता सूची के अपडेशन में लगे अफसर कर्मचारियों के तबादलों पर 7 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। इन कर्मचारियों के तबादले 8 तारीख से होंगे, ऐसे में इनके तबादलों के लिए 3 दिन ही मिलेंगे।