15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में 12 दिन से लापता 11 वर्षीय बालक का शव मिला, परिजनों ने पैंट से की पहचान

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के केश्यावाला गांव में गुरुवार शाम 11 वर्षीय बालक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालक पिछले बारह दिनों से लापता था। उसका शव गांव के श्मशान के पास स्थित तलाई के समीप नाले में दो हिस्सों में मिला।
2 min read
Google source verification
Jaipur Crime

मौके पर जुटी लोगों की भीड़। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Jaipur Missing boy found dead : जयपुर। राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के केश्यावाला गांव में गुरुवार शाम 11 वर्षीय बालक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालक पिछले बारह दिनों से लापता था। उसका शव गांव के श्मशान के पास स्थित तलाई के समीप नाले में दो हिस्सों में मिला। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नरबलि की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गुरुवार शाम केश्यावाला गांव में एक बालक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस, एफएसएल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाले में मिला शव, कुछ दूरी पर पड़ा था सिर

पुलिस के अनुसार मृत बालक की पहचान 11 वर्षीय अजमत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। उसका परिवार मुहाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। अजमत 14 जून को अचानक लापता हो गया था। अगले दिन उसके पिता ने मुहाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी वीडियो देखें

नाले में पड़ा था शव

गुरुवार शाम तलाई के पास नाले में सड़ी-गली अवस्था में एक शव मिलने की सूचना मिली। शव के इस तरह दो टुकड़ों में मिलने की खबर आग की तरह फैली और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बालक की पैंट से उसकी पहचान की। पुलिस ने तलाशी ली तो कुछ दूरी पर एक नरमुंड भी मिला। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र को घेरकर गहन जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी खंगालती रही पुलिस, नहीं मिला सुराग

बालक के लापता होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग सका। अब शव मिलने के बाद पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग