6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कपड़ों के खेत में मिली बच्ची, गंभीर हालत में नवजात जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वाक्य सामने आया है। ढलियावास गांव में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची को खेत में बिलखती मिली। रातभर बच्ची रोती रही। उसके रोने की आवाज सुनकर खेत में कूड़ा डालने गई एक बालिका ने सुनकर अपने परिजनों को आवाज दी व बच्ची को श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस बच्ची को फेंकने वालों की तलाश में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification
baby in mud : दो घंटे पहली जन्मी जीवित बच्ची को कीचड़ में फेंका

baby in mud : दो घंटे पहली जन्मी जीवित बच्ची को कीचड़ में फेंका

श्रीमाधोपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वाक्य सामने आया है। ढलियावास गांव में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची को खेत में बिलखती मिली। रातभर बच्ची रोती रही। उसके रोने की आवाज सुनकर खेत में कूड़ा डालने गई एक बालिका ने सुनकर अपने परिजनों को आवाज दी व बच्ची को श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस बच्ची को फेंकने वालों की तलाश में जुटी है।

थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि ढाल्यावास गांव की दो बहनें रेणु और सरोज सुबह सात बजे घर के पीछे खेत में गोबर डालने गई थी। रेणु को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो बिना कपड़ों में नवजात बच्ची रो रही थी। इस पर उन्होंने बड़े भाई कैलाश सैनी को आवाज लगाई।

कैलाश मौके पर पहुंचा तो नवजात के शरीर पर खरोंच के निशान थे। पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ था। सर्दी में बिना कपड़ों के उसका शरीर अकड़ चुका था। उसने बच्ची को उठाया और कपड़े में लपेट कर भाई नरेन्द्र सैनी के साथ नवजात को लेकर श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचा व पुलिस को मामले की जानकारी दी।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कानूनगो ने बताया कि ठंड की वजह से बच्ची के शरीर में अकड़न है व नवजात की हार्ट बीट भी कम है। ऐसे में जयपुर जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया है। बच्ची नौ महीने की है और 48 घंटे में इसका जन्म हुआ है। नवजात का वजन 2.46 किलोग्राम है। पुलिस आस-पास लोगों व अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग