4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचलों पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

कस्बे में शिक्षण संस्थानों के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों व समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने थानाप्रभारी के
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Super Admin

•

Updated: 7 Dec 2015, 12:00 PM IST

कस्बे में शिक्षण संस्थानों के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों व समाजकंटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने थानाप्रभारी के नाम हैड कांस्टेबल मांगीलाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विद्यालय व कोचिंग संस्थानों के बाहर मनचले व समाजकंटक ग्रुप बनाकर खड़े रहते हैं। यहां से गुजरते वक्त ये छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्राओं ने शिक्षण संस्थाओं के संचालकों से भी इसकी शिकायत की।

संस्थापकों ने मनचलों को यहां खड़े होने से मना करते हैं तो वे अभद्रता और लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। प्रतिनधिमंडल ने स्कूल व कोचिंग संस्थानों के बाहर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालों में एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अजरूद्दीन खान, समाजसेवा मंडल अध्यक्ष पवन पोरवाल, युवा विकास समिति अध्यक्ष घनश्याम मीणा, एनएसयूआई नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद निसार, अंकुश शर्मा, भानु शर्मा, लोकेश जंगम, नगर महासचिव रवि मेघवाल व इमरान समेत क ई कार्यकर्ता सम्मिलित थे।गलियों में तेज गति से निकालते वाहनमनचले युवक गलियों-मोहल्लों में तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। बाशिंदों ने कई बार पुलिस को शिकायत की। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।