6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए कानून पारित करें सरकार

- सभी समाजों को साथ लेकर चलना होगा-स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Harshit Jain

Oct 20, 2018

jaipur

मुस्लिमों के बल पर सरकार नहीं बन सकती

जयपुर. सरकार को अयोध्या में राममंदिर बनवाने के लिए कानून पारित करवाना चाहिए। यदि सरकार राममंदिर निर्माण का कानून नहीं बनाती है तो संत मंदिर निर्माण का विचार करेंगे। यह कहना था शनिवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का। छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर मंदिर की कलश स्थापना के कार्यक्रम में शिरकत करने आए स्वामी ने सीस्कीम स्थित जमना लाल बजाज मार्ग स्थित भारत माता मंदिर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर कहा कि जो भी हुआ वह चौंकाने वाला है। जहां सभी मंदिरों में महिलाएं प्रवेश करती है तो वहां भी महिलाओं को प्रवेश मिलना चाहिए। गर्भगृह में पुजारी के अलावा कोई प्रवेश नहीं करें। रामंदिर को लेकर संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक भी हो चुकी है। इसमें लिए गए निर्णयों की जानकारी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को जानकारी दी चुकी है।

राममंदिर का मार्ग करें प्रशस्त
संत समाज चाहता है कि सरकार को राज्यसभा, लोकसभा का संयुक्त अधिवेशन बुलाकर कानून बनाएं और राममंदिर का मार्ग प्रशस्त करें। कोर्ट जमीन के स्वामित्व का निर्णय कर सकती है। मंदिर निर्माण का नहीं। वहीं चुनावों के समय ही राम मंदिर मुद्दा उठाने के सवाल पर सरस्वती ने कहा चुनावों से इसका कोई लेना देना नहीं है। जब तक राममंदिर नहीं बनेगा, तब तक यह मुद्दा जारी रहेगा।

वहीं गोरक्षा के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गायों की हत्या में हिंदू समाज दोषी है। समाज गायों को पालें, वरन उन्हें खुली नहीं छोड़ें। संतों को राजनीति में आना चाहिए। हालांकि वास्तव में इस बात का पक्षधर नहीं हूं कि संत चुनाव लड़े। हालांकि कोई संत ऐसा करता है तो उसे रोक भी नहीं सकते।