9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस गैंग को हथियार सप्लाई करता है एनआईए का वांटेड लखबीर सिंह

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा कनाडा में रहकर लॉरेंस गैंग को हथियार उपलब्ध करवाता है। एनआईए ने कुछ महीनों पहले ही लांडा पर 15 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक लांडा कनाडा में हैं और वह पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई से संपर्क में है। पाकिस्तान से भारत में ड्रग व हथियार सप्लाई में उसका नाम सामने आ चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
fpajmvqauae3z0h.jpg

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा कनाडा में रहकर लॉरेंस गैंग को हथियार उपलब्ध करवाता है। एनआईए ने कुछ महीनों पहले ही लांडा पर 15 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक लांडा कनाडा में हैं और वह पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई से संपर्क में है। पाकिस्तान से भारत में ड्रग व हथियार सप्लाई में उसका नाम सामने आ चुका है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 जनवरी 2023 को लांडा के गुर्गे राजन भाटी और चिना को हथियार सहित पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह लॉरेंस विश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करते थे। पूछताछ में गुर्गों ने खुलासा किया कि लांडा उनसे स्नैपचैट के जरिए संपर्क में रहता है। उसके तार नाइजीरियन ड्रग्स माफिया से भी जुड़े हैं। माफिया के माध्यम से पाकिस्तान से आई दिल्ली तक ड्रग व हथियार की खेप पहुंचाई जाती है। इनसे होने वाली कमाई को गैंगस्टर्स रंगदारी वसूलने और राजनीतिक रसूख जमाने में इस्तेमाल करते हैं।

कई बार पकड़े जा चुके गुर्गे

दिल्ली पुलिस ने 24 सितंबर 2022 को आईएसआई मॉड्यूल पर काम कर रहे चार शूटर्स को गिरफ्तार किया था। जबकि उनका एक साथी दीपक उर्फ टीनू भाग गया था। वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है। जिसे बाद में अलवर में एक अक्टूबर 2022 को मनसा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच चाइनीज ग्रेनेड और दो पिस्टल बरामद किए गए थे।