15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरा डिपो पर निगरानी को निगम लगाएगा नाइट वॉचमैन

- कचरा डिपो पर कचरा डालने वाले की करेंगे निगरानी- महापौर ने ली निगम अधिकारियों की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
कचरा डिपो पर निगरानी को निगम लगाएगा नाइट वॉचमैन

कचरा डिपो पर निगरानी को निगम लगाएगा नाइट वॉचमैन

जयपुर। शहर में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अब निगम प्रशासन कचरा डिपो पर कचरा डालने वालों पर नजर रखेगा। इसके लिए नाइट वॉचमैन लगाए जाएंगे। वहीं शहर में जोन वाइज टीम बनाकर सफाई की जाएगी। इसके लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। ४ जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसे लेकर महापौर अशोक लाहोटी ने निगम अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें शहर में जगह-जगह दिखने वाले कचरा डिपो को खत्म करने के साथ सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक शहर में बढ़ते कचरा डिपो के लिए निगम अधिकारियों ने लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लोग रात को कचरा डिपो पर कचरा डालते हैं। इस पर रात को कचरा डिपो पर निगरानी रखने के लिए नाइ वॉचमैन लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शहर में पुख्ता सफाई व्यवस्था करने के लिए जोन वाइज टीम बनाकर सफाई की जाएगी। वहीं शनिवार तक शहर की सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए मुख्य अभियंता सुभाष गुप्ता को निर्देश दिए गए। बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित रूप से संचालित करने के लिए सम्बन्धित ऐजेंसी को निर्देश दिए गए।