6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध खनन आरोपित को अग्रिम जमानत नहीं

 बल्लर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति जिप्सम के अवैध खनन के मामलों की जांच में आरोपित नत्थूराम को प्रथम दृष्टया दोषी मान दंतौर पुलिस ने गिरफ्तारी की तैयारी शुरु कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Hem Sharma

Jul 14, 2015

बल्लर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति जिप्सम के अवैध खनन के मामलों की जांच में आरोपित नत्थूराम को प्रथम दृष्टया दोषी मान दंतौर पुलिस ने गिरफ्तारी की तैयारी शुरु कर दी है।

इस बीच उसकी अग्रिम जमानत अर्जी सोमवार को खारिज कर दी गई।

दंतौर पुलिस ने एक मामला पिछले साल और दूसरा इस साल दर्ज किया।

इनकी जांच एएसआई पोकर राम कर रहे हैं। दोनों ही मामलों में आरोपित को दोषी माना गया है।

इस बीच उसने अपर सेशन न्यायाधीश संख्या दो दीपा गुर्जर की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की।