1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम की खबर : पीक ऑवर्स में अब नहीं देना होगा ज्यादा किराया, मेट्रो प्रबंधन का फैसला

यात्री संख्या बढाने की कवायद

2 min read
Google source verification
jaipur

काम की खबर : पीक ऑवर्स में अब नहीं देना होगा ज्यादा किराया, मेट्रो प्रबंधन का फैसला

जयपुर। जयपुर मेट्रो ने अपने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। उसी के तहत गुरुवार को पीक ऑवर्स के अधिक किराए को खत्म कर दिया गया है। खनिज भवन में हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया। शाम पांच बजे से रात 9.20 बजे तक मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को पांच से छह रुपए तक का अतिरिक्त भार पड़ता था। हालांकि इस फैसले को कम होते यात्रियों की संख्या को बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। मेट्रो की अध्यक्षता सीएडी पवन कुमार गोयल ने की। इस दौरान उन्होंने फेज-01 बी के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा की।


फेरे भी बढाएं
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जयपुर मेट्रो ने अपनी समय सारिणी में बदलाव किया है। 22 जून से हर 10 मिनट में यात्रियों को मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर मिलने लगी हैं। मेट्रो ट्रेन के फेरों की संख्या 134 से बढ़कर 170 कर दी गई हैं।

अब रात में शूटिंग के लिए मिल सकेगी जयपुर मेट्रो
जयपुर की मेट्रो ट्रेन आने वाले दिनों में सिल्वर स्क्रीन पर भी दिखाई दे सकेगी। रात के समय यह ट्रेन फिल्मों की शूटिंग के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर तो दिन में शूटिंग की जा सकेगी लेकिन ट्रेन के अंदर शूटिंग रात में ही होगी। इसका किराया शीघ्र तय किया जाएगा।

यह सुविधा भी मिलेगी जल्द
गौरतलब है कि अभी हाल ही में जयपुर मेट्रो निदेशक मंडल की 35वीं बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर खान-पान, खरीदारी की सुविधा देने की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। यह सुविधा भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

तीन साल की उपलब्धियां
- 3 साल में 2.27 करोड़ यात्रियों ने किया जयपुर मेट्रो में सफर
- सम्पूर्ण कैशलेस मेट्रो रेल सेवा बनी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऑटोमेटिक किराया कलेक्शन सिस्टम लागू किया गया।
- स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा।
- मानसरोवर, चांदपोल स्टेशन पर शिशु स्तनपान के लिए नि:शुल्क बेबी फीडिंग रूम की शुरुआत