12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दिखा उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर, शीतलहर ने प्रदेश को जकड़ा

राजस्थान में दिखा उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर, शीतलहर ने प्रदेश को जकड़ा
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Dec 29, 2018

winter

winter

जयपुर।

उत्तर भारत में हो रही बर्फ बारी का असर पूरे राजस्थान में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सर्दी का आलम ऐसा है की दिन में भी बर्फ जैसी सर्द हवाएं चलने से लोगों काफी परेशानी हो रही है। सर्द हवाओं के चलने से लोगों की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है। मौसम विभाग की प्रदेश में शीत लहर चलने की चेतावनी सही साबित हो रही है। इन दिनों शीत लहर ने पूरे प्रदेश को जकड़ रखा है।

शेखावाटी में शनिवार को लगातार पांचवे दिन भी तापमान माइनस डिग्री पर रहा। ठंड का आलम यह था कि खेतों में रात को सिंचाई किया गया फंवारों का पानी भी फसलों पर जम गया। वहीं पशु पक्षियों के लिए कुंडियों और बर्तनों में रखे पानी पर भी एक 1 इंच मोटी बर्फ की परत जम गई। ठंड के चलते एक और जहां जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है वहीं अब लगातार माइनस में रह रहे तापमान के कारण किसानों को भी फसलों में नुकसान की चिंता सताने लगी है।

लगातार तापमान माइनस में रहने से ठंड के कारण फसलें खराब हो रही है सबसे ज्यादा असर बागबानी और वनस्पति पेड़ पौधों पर हो रहा है। सब्जियां तो किसानों की पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। साथी रात के समय बिजली आने से किसानों को रात भर खेतों में काम करना पड़ रहा है जिससे ठंड के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने बताया कि रात के समय बिजली आने से एक ओर जहां रात में ठंड के दौरान ही फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है साथ ही रात को सिंचाई करने से फसलों में भी नुकसान हो रहा है ऐसे में दिन के समय बिजली दी जाए तो उन्हें परेशानी भी नहीं होगी और फसलों में भी फायदा होगा।

जैसलमेर में भी ठंड का प्रकोप कम देखने को नहीं मिल रहा है। दोपहर में गुनगुनी धूप राहत दिलाती है, लेकिन अल सुबह व शाम को सर्द मौसम में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। जैसलमेर में दिन भर सर्द हवाएं चलने से लोगों की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है।

उधर, सर्दी का दौर बरकरार रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सडक़ मार्गों के किनारे व मुख्य चौराहों पर लोग अलसुबह व शाम को अलाव तापते देखे जा सकते हैं। इन दिनों जैसलमेर में जाड़े की सर्द हवाओं ने यहां के बाशिंदों को जकड़ रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। दोपहर के समय भी खिली धूप लोगों को राहत नहीं दिला पाई। दिन के समय जैसे ही धूप का असर मंदा पड़ा वैसे ही सर्दी के तेवर तीखे हो गए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों सर्दी में इजाफा हो रहा है। सुबह के समय तो सर्द मौसम में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गत दस दिनों से चल रहे शीतलहर के दौर का असर रविवार को को भी बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्द मौसम के कारण लोगों का यही हाल रहा।