
NWR : File Pic
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल परिचालन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जोन में 20 नई पिट लाइनों का निर्माण शुरू हो गया है। इनके बनने से ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता दोगुनी होने की उम्मीद है और नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने का रास्ता भी साफ होगा। दरअसल, रेल संचालन बढ़ाने के लिए मजबूत मेंटिनेंस ढांचा जरूरी होता है।
वर्तमान में जोन के पास 22 पिट लाइनें हैं, जहां ट्रेनों का प्राइमरी मेंटिनेंस किया जाता है। किसी भी ट्रेन को चलाने से पहले समय पर मेंटिनेंस अनिवार्य होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मिशन मोड में नई पिट लाइनों का काम शुरू किया है। परियोजनाओं की प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य तय समय में पूरा हो सके।
जोन के सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) अमित सुदर्शन के अनुसार, 20 नई पिट लाइनों के शुरू होने से रखरखाव क्षमता करीब दोगुनी हो जाएगी। इससे ट्रेनों के संचालन में तेजी आएगी और नई ट्रेनें शुरू करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही रेल आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
खातीपुरा – 4 लाइन
मदार – 1 लाइन
उमरा – 2 लाइन
लालगढ़ – 4 लाइन
श्रीगंगानगर – 2 लाइन
हिसार – 2 लाइन
सूरतगढ़ – 2 लाइन
बाड़मेर – 1 लाइन
जैसलमेर – 2 लाइन
Updated on:
07 Apr 2026 08:03 am
Published on:
07 Apr 2026 08:03 am
