29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हिंदी में भी मॉक टेस्ट दे सकेंगे स्टूडेंट्स

- नेशनल टेस्ट अभ्यास एप का हिंदी संस्करण लॉन्च
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Jun 2020, 8:35 PM IST

अब हिंदी में भी मॉक टेस्ट दे सकेंगे स्टूडेंट्स

अब हिंदी में भी मॉक टेस्ट दे सकेंगे स्टूडेंट्स

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नेशनल टेस्ट अभ्यास एप का हिंदी संस्करण लॉन्च हो गया है। इससे पहले, इस एप में सिर्फ इंग्लिश लेंग्वेज में प्रश्न पत्र उपलब्ध थे। इस बारे में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब छात्र नीट और जेईई की तैयारी हिंदी में भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स के लगातार अनुरोधों को देखते हुए ऐप का हिंदी वर्जन लॉन्च किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, हिंदी के नए फीचर का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एप को अपडेट करना होगा। लॉकडाउन के दौरान जेईई और नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एनटीए और मानव संसाधन विकास मंत्री ने 19 मई को इस एप को लॉन्च किया था। इसके जरिए जेईई और नीट उम्मीदवार फ्री मॉक टेस्ट दे सकते हैं। इसमें स्टूडेंट्स को रोजाना जेईई और नीट परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र मिलता है। इन प्रश्नों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय भी दिया जाता है। स्टूडेंट अपनी सुविधानुसार दिन में कभी भी इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

9.56 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया डाउनलोड
वर्चुअल प्रैक्टिस कराने वाला यह ऐप बहुत ही कम दिनों में स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुका है। इसके लॉन्च के 72 घंटे से भी कम समय में 2,00,000 से अधिक छात्रों ने इस ऐप को डाउनलोड किया, जबकि 80,000 से अधिक छात्र मॉक टेस्ट के लिए भी उपस्थित हुए थे। अब तक इसे 9.56 लाख से अधिक छात्र डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं, कुल 26 पेपरों के लिए 16.5 लाख छात्रों ने मॉक टेस्ट दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग