
मुख्य रेलवे स्टेशनों पर अब यात्रियों को बाजार से सस्ती दरों पर स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण खाना मिलेगा। इंडियन रेल कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) बीकानेर रेल मंडल के कई मुख्य रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा खोलने जा रहा है। इनमें स्थानीय रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जहां पर आईआरसीटीसी शीघ्र ही सत्रह फूड प्लाजा शुरु करेगा। इन फूड प्लाजा पर जहां नामी फूड चेन श्रृंखलाओं के उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं यात्रियों को भोजन के लिए भी कई विकल्प मिलेंगे। फूड प्लाजा खोलने के लिए बीकानेर रेल मंडल ने आईआरसीटीसी को रेलवे स्टेशनों का साईट प्लान उपलब्ध करवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही फूड प्लाजा स्थापित करने का कार्य शुरु हो जाएगा।
बीकानेर रेल मंडल के 'एÓ श्रेणी रेलवे स्टेशन पर फिलहाल प्राइवेट वेंडर सिस्टम के तहत निजी फर्मों को खाद्य पदार्थ विक्रय करने के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं। यह वेंडर विभिन्न प्लेटफार्मों पर स्टॉल व रेहडियां लगाकर खाद्य पदार्थों का विक्रय करते हैं। लेकिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व मूल्यों को लेकर अक्सर प्रश्न उठते रहते हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या के लिहाज से भी खाद्य व्यवस्था अपर्याप्त है। इसका सर्वाधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ता है। इन यात्रियों को उनकी इच्छानुसार व गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध नहीं हो पाता है। मजबूरन यात्रियों को बड़े रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा से भोजन प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
यहां मिलेगी सुविधा
आईआरसीटीसी की फूड प्लाजा श्रंृखला मंडल के सभी 'एÓ श्रेणी रेलवे स्टेशनों पर शुरु की जाएगी। जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी मंडल के श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, लालगढ़, हिसार आदि मुख्य रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा खोलेगा। रेलवे स्टेशनों पर यात्री भार के अनुसार फूड प्लाजा की संख्या तय की गई है। फूड प्लाजा परियोजना के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्थान का साईट मैप भी आईआरसीटीसी को उपलब्ध करवा दिया गया है। फूड प्लाजा शुरु होने के बाद प्राइवेट वेंडर सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। फूड प्लाजा शुरु होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।(नसं.)
पहले दे सकेंगे ऑर्डर
इंडियन रेल केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुल सत्रह फूड प्लाजा खोलना प्रस्तावित है। रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी स्थानीय रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्मों पर फूड प्लाजा शुुरु करेगा। इसके तहत प्लेटफार्म नम्बर एक पर सर्वाधिक सात फूड प्लाजा खोले जाएंगे। वहीं प्लेटफार्म नम्बर दो व तीन पर संयुक्त रूप से पांच तथा प्लेटफार्म संख्या चार पर भी पांच फूड प्लाजा शुरु किए जाएंगे। इन फूड प्लाजा पर विश्वस्तरीय खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के उत्पाद उपलब्ध होंगे। वहीं रेल यात्रियों को फास्ट फूड व भोजन के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। इतना ही नहीं रेल यात्री स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही सीधे ई-केटरिंग सर्विस के जरिये अपने मनपसंद उत्पादों का चुनाव कर ऑर्डर दे सकेंगे। टे्रन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों को उनका भोजन तैयार मिलेगा। इसका सबसे अधिक लाभ लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को मिलेगा और समय की भी बचत होगी।
फूड प्लाजा पर बाजार की तुलना में सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। फूड प्लाजा का सीधा नियंत्रण रेलवे विभाग के पास होगा। ऐसे में इन फूड प्लाजा पर भोजन की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। फूड प्लाजा में रेल यात्रियों को बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा और रसीद भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे यात्रियों को रेलवे की ओर से तय मूल्यों पर भोजन सामग्री मुहैया होगी। फूड प्लाजा में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का स्टॉक भी रेलवे की निगरानी में होगा। जिससे अवधिपार खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर अंकुश लगेगा।(नसं.)
दिया है साइट प्लान
आईआरसीटीसी मंडल के मुख्य 'एÓ श्रेणी रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा चैन शुरु करने जा रहा है। इसके लिए आईआरसीटीसी को वांछित रेलवे स्टेशनों का साईट मैप व प्लान भी दिया गया है। जल्द ही यात्रियों को बेहतर खाद्य व्यवस्था मिलेगी।- सीआर कुमावत, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल, बीकानेर।
- सीआर कुमावत, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल, बीकानेर।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
