7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 32 लाख से अधिक

राजस्थान के सभी जिलों में निर्वाचन विभाग की ओर से राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 9 Feb 2024, 5:07 PM IST

राजस्थान में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 32 लाख से अधिक

राजस्थान में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 32 लाख से अधिक

राजस्थान के सभी जिलों में निर्वाचन विभाग की ओर से राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र की सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 13 फरवरी को होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं (करणपुर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों सहित)। 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में कुल 5,29,68,476 मतदाता हैं, इनमें से 2,74,75,971 पुरूष, 2,53,51,276 महिला एवं 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 15,54,604 नव मतदाता वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा आम चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं।
गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के बाद मतदाता सूचियों में शुद्ध रूप से 2,79,366 मतदाताओं की वृद्धि हुईयी है, जबकि प्रारूप प्रकाशन के बाद संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के दौरान 5,20,807 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस अवधि में 2,64,564 मतदाताओं के नाम विलोपित भी किए गए हैं। इस प्रकार शुद्ध रूप से 2,56,243 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।