अप्रैल माह तक सभी कक्षाओं की परीक्षाएं हो चुकी होती है। परीक्षाओं के बाद अप्रैल-मई-जून तीन महीने तक गर्मियों की छुट्टी लगने से रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा हो जाती है और ट्रेनों में भीड़-भाड़ अधिक होने से यात्रियों को परेशानी आती है। साथ ही दुर्घटना और भीड़ में अपराधी में अपराध के लिए सक्रिय हो जाते है। ऐसे में रेलवे ने ऐसे शहरों की सूची बनाई है जहां इस वक़्त यात्री भार ज्यादा होता है। इस सूची में राजस्थान और मुख्य शहरों के रूट्स शामिल है, जहां यात्री भार अधिक है। इस रूट्स की ट्रेनों के 75 से लेकर 90 फ़ेरे तक बढ़ा दिए है। रेलवे का यह आदेश 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।