5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोजोबा तेल की कई खूबियां

यह प्राकृतिक तेल जोजोबा प्लांट के बीज से तैयार किया जाता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Oct 15, 2020

जोजोबा तेल की कई खूबियां

जोजोबा तेल की कई खूबियां

चेहरे और बालों को हेल्दी बनाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं। उनमें कई घरेलू उपाय भी शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नेचुरल उत्पाद है जोजोबा ऑयल। यह एक प्राकृतिक तेल है, जो जोजोबा प्लांट के बीज से निकाला जाता है। यह त्वचा को बाहरी दूषित पदार्थों से बचाने और मुलायम बनाने में मदद करता है। जब शरीर त्वचा को कठोर और बाहरी तत्वों से बचाने के लिए पर्याप्त सीबम का उत्पादन करने में असमर्थ होता है, तो जोजोबा तेल उपयोगी साबित होता है।
विटामिन ई के गुणों से भरपूर : जोजोबा तेल आपकी त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाने का काम करता है जिससे नमी बनी रहती है। यह बैक्टीरिया के संक्रमण, मुंहासों और रूसी की समस्या से बचाता है। जोजोबा तेल में एंटीमाइक्रोबाइल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इस तेल में विटामिन ई होता है, जो कि बालों और चेहरे दोनों के लिए ही उपयोगी माना जाता है।
एंटीऑक्सीडेंट का लाभ: एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध यह तेल शरीर को अधिक कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है। यह आवश्यक प्रोटीन है, जो त्वचा को लोच प्रदान करता है जिससे स्किन हेल्दी नजर आती है।
मेकअप हटाने के लिए: मेकअप हटाने के लिए भी जोजोबा के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। रात के समय सोने से पहले आंखों के नीचे इस तेल की हल्की मसाज करने से डार्क सर्किल दूर होते हैं।
धूप से नुकसान होने पर : सनबर्न को दूर करने के लिए भी इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल में मौजूद विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स बिना किसी क्षति के धूप की वजह से हुए नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। सनबर्न से आपकी त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है लेकिन जोजोबा तेल में मौजूद विटामिन ई नमी प्रदान करके जलन आदि में भी आराम देता है।
बालों को मिलेगा पोषण: बालों को घना और मजबूत बनाने का काम भी जोजोबा ऑयल करता है। विटामिन ई बालों को अच्छी ग्रोथ प्रदान करता है। इसकी मसाज से बालों को पोषक तत्व मिलते हैं। यह स्कैल्प को नमी प्रदान करता है जिससे रूसी की समस्या नहीं होती।