13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओमप्रकाश काबरा प्रदेश अध्यक्ष, पवन बजाज मंत्री बने

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

अहमदाबाद. गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सत्र 2023-26 की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के सानिध्य में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोरबी के ओमप्रकाश काबरा को घोषित किया गया वहीं प्रदेश मंत्री सूरत के पवन बजाज बनाए गए। कोषाध्यक्ष पालनपुर के यशवंत बचानी, संगठन मंत्री अहमदाबाद के राजेन्द्र पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश राठी, ओ.पी. दुधानी, वासुदेव सोनी, सह मंत्री दीपक मूंदड़ा, विशाल होलानी, ओ.पी. भट्टर तथा प्रदेश से महासभा के कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुरेश मूंदड़ा को घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम राठी, अशोक धूत एवं सुरेश तोषनीवाल ने नए सत्र 2026-29 के चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। राठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष काबरा ने आगामी सत्र 2026-29 के लिए समाजोपयोगी कार्ययोजना एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान प्रश्नोत्तरी काल में उपस्थित बंधुओं ने अपने विचार एवं जिज्ञासाएं रखीं। मंजुला बांगड़ ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अहमदाबाद के जिलाध्यक्ष अरविंद जाजू, कालूराम हेडा, राधाकिशन मूंदड़ा, बी.के. साबू, सुरेश दमानी उपस्थित रहे। मनोहर तोतला ने संचालन किया। इससे पहले महेश वंदना एवं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। निवर्तमान प्रदेश मंत्री राजाराम राठी ने पिछले सत्र के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा ने अपने कार्यकाल की समीक्षा की। निवर्तमान कोषाध्यक्ष श्याम भंडारी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और निवर्तमान कार्यसमिति सदस्य मुरली सोमानी ने उदबोधन दिया।
कैप्शन - गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।