31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

भारत जोड़ो की तर्ज पर कल से जयपुर में शुरू होगी ‘भारत जोड़ो ग्राम यात्रा’

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा देश में पहली बार जयपुर जिले में सोमवार से प्रारंभ हो रही है।

Google source verification

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा देश में पहली बार जयपुर जिले में सोमवार से प्रारंभ हो रही है। इस यात्रा का संयोजन कर रहे हो असिस्टेंट प्रोफेसर सी.बी.यादव ने बताया कि यात्रा का प्रारंभ चौमूं गढ़ गणेश मंदिर से सुबह 10 बजे से होगा। इस पदयात्रा में प्रतिदिन 20 किलोमीटर की यात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों से होते हुए की जाएगी। यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के संदेश देने हेतु प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों एवं ग्राम सर्वोदय चौपालों का आयोजन किया जाएगा।