10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ईद-उल-अजहा बकरीद के पर्व के मौके पर समाजजनों ने अदा की सामूहिक नमाज

खुदा की बारगाह में अकीदमंदों ने झुकाए सिर, जयपुर समेत देशभर में अमन-चैन और अच्छी बारिश की दुआ

Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jun 29, 2023

जयपुर. खुदा की बारगाह में सजदा होते अकीदतमंद और प्रदेश-देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के लिए झुकते लाखों सिर। गुरूवार को राजधानी में ईद-उल-अजहा यानि बकरीद के पर्व के मौके पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर की विशेष नमाज दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में हुई। ईदगाह से लेकर खोले के हनुमानजी गेट तक दोनों ओर लाखों की संख्या में शहरभर से नमाजी यहां पहुंचें। राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी ने दुआ करवाई। मौलवी अब्दुल वाहिद, मुफ्ती वाजिद उल हसन, शहर मुफ्ती मो.जाकिर नोमानी मौजूद रहे। सबसे पहले मौलानाओं के बयान हुए। इसके बाद नमाज की अदायगी हुई। इस दौरान सुरक्षा से लेकर अन्य विशेष इंतजाम किए गए। नमाज अदा करने के बाद समाजनजनों ने आपस में गले लगकर एक दूसरे को गले शिकवे भूलाकर पर्व की मुबारकबाद दी। शहर की बड़ी छोटी मस्जिदों समेत दरगाहों में नमाज अदा हुई। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सौहार्द की झलक देखने को मिली। मुस्लिम भाइयों पर हिंदुओं ने फूल बरसाए।

इत्र की रही महक

अलसुबह बच्चों को सजाने-संवारने के बाद लोगों ने पारंपरिक कुर्ता पायजमा पहना, टोपी व कपड़े पर इत्र लगाया। अकीदतमंदों ने प्रदेश में सुख शांति और अच्छी बारिश के लिए भी दुआएं की। समाजजनों ने दिल्ली रोड, परकोटे, घाटगेट सहित अन्य जगहों पर असहाय तबके को राशन आदि मुहैया करवाया। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। आगामी तीन दिनों तक दावतों का दौर जारी रहेगा। दिल्ली रोड सहित अन्य जगहों पर यातायात डायवर्ट किया। सोशल मीडिया पर दिनभर बधाइयों का दौर जारी रहा।

आपस में रखें प्रेम-सदभाव

राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी ने संदेश में कहा कि उस्मानी ने संदेश में सभी से आपस में प्रेम-सदभाव रखने का आहवान किया।

msg294089779-14764.jpg

यहां भी अदा हुई नमाज

संसारचंद्ररोड पर स्थित दरगाह मीर जी का बाग में सज्जादनशीन डाॅ.हजरत सैय्यद हबीब उर रहमान नियाजी ने नमाज अदा करवाने के बाद तकरीर में कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान, समर्पण और आस्था की याद दिलाता है। मुल्क में अमन और भाईचारा होगा तो मुल्क की तरक्की होगी। सभी मिलजुल कर कार्य कर सकेंगे। इस्लाम के मायने यही है कि सलामती, अमन और भाईचारा कायम हो। इसी दिन दिन हज जैसी पाक इबादत भी पूरी हुई। जामा मस्जिद में मुफ्ती अमजद अली ने नमाज अदा करवाई। चारदरवाजा स्थित दरगाह हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब रह. में, बास बदनपुरा स्थित शिया ईदगाह में मौलाना सैयद शाहिद हुसैन, आमेर रोड स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना सैयद नाजिश अकबर काजमी ने नमाज अदा करवाई। दरगाह अमानीशाह में मुफ्ती हिफजुरहमान ने नमाज अदा करवाई। इसके अलावा टोंकरोड, घाटगेट, सीस्कीम, सांगानेर, शास्त्रीनगर सहित शहरभर में नमाज अदा हुई।