4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में एक बार फिर हाे सकती हैं खूनी गैंगवार …रात काे जाे हुआ उसके बाद पुलिस भी सावधान

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

Aug 17, 2018

gangwar

शहर में एक बार फिर से दाे गुटाे में खूनी गैंगवार की आशंका...रात काे जाे हुआ उसके बाद पुलिस भी सावधान


हिस्ट्रीशीटर को मारने की फिराक में घूम रहे तीन हथियारबंद बदमाश अरेस्ट
गश्ती दल को देख कर भागने के फिराक में बदमाश घायल
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर खूनी गैंगवार की आशंका है। देर रात मानसरोवर थाना पुलिस ने बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे तीन बदमाशों को दबोचा है। बदमाश पुरानी रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर पर हमला करने की फिराक में निकले थे। लेकिन गश्ती दल को लेकर जब वे वापस भागने लगे तो उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा कर गिर गई और उन्हें पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार एसआई रतन लाल रात करीब एक बजे गश्त कर रहा था इसी दौरान एक स्कूल के पास तीन बाइदक सवार युवक आते नजर आए। रतन लाल ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक को घुमाकर उल्टी दिशा में भागने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बदमाश सड़क पर गिरने से घायल हो गए। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा तो उनके पास एक पिस्टल, तलवार, कारतूस व डण्डा मिला। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर विजयपथ मानसरोवर निवासी नूतन, थडी मार्केट निवासी कर्णसिंह और शिप्रापथ निवासी अर्जुन यादव को अरेस्ट कर लिया गया है।
थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि नूतन शिप्रापथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वहीं अर्जुन व कर्णसिंह भी बदमाश है। इन दोनों के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों शिप्रापथ थाने के हिस्ट्रीशीटर विजयपाल पर हमला करने आए थे। विजयपाल ने अर्जुन व कर्णसिंह के साथ पहले मारपीट की थी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए तीनों बदमाश आतिश मार्केट जा रहे थे। बदमाशों को सूचना मिली थी विजयपाल वहां आने वाला है। अगर वह वहां नहीं मिलता तो तीनों उसके घर पत्रकार कॉलोनी जाते। तीनों से पूछताछ की जा रही है।