
राजस्थान विवि.: मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से
परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए परीक्षार्थियों को अपना आधार नम्बर दर्ज करवाना जरूरी होगा। साथ ही नियमित छात्र-छात्राओं की कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य है। छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति संबंधित प्राचार्य व विभागाध्यक्ष के स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, विवि ने परीक्षा संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किए हैं। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी विवि हैंडबुक से सम्बन्धित अधिनियम वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा फ ॉर्म भरने संबंधी समस्या के लिए हैल्पलाइन 7726953531 या टोल फ्री नम्बर 18001806433 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
छात्रवृति वितरण कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.के कोठारी ने शनिवार को विश्वविद्यालय की विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययन कर रहे 134 मेधावी व जरूरतमंद छात्र-छात्राओ को छात्रवृति के चेक वितरित किए। कुलपति के वेतन से एकत्रित होने वाली राशि के माध्यम से दी जा रही इस छात्रवृति के लिए एक प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंद छात्रों का चयन कर छात्रवृति प्रदान की जाती है। छात्रवृति वितरण के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राऐं, अभिभावक सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
03 Nov 2019 06:01 am
