22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

खुले कुएं बने मौत का जाल, जिम्मेदार बेपरवाह

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

Rajasthan

सरकारी आदेश हवा में, सड़क किनारे खुले कुएं से हर पल हादसे का खतरा
पापड़दा. तहसील क्षेत्र के मालियों की ढाणी स्थित मुख्य सड़क किनारे बना खुला कुआं राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क से सटे इस कुएं के कारण हर समय किसी दुपहिया चालक, राहगीर या आवारा पशु के गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह अकेला कुआं नहीं, बल्कि क्षेत्र में कई खुले कुएं वर्षों से हादसों को न्योता दे रहे हैं। इनमें पहले भी आवारा पशु गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि कई दुपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की।
राज्य सरकार खुले कुओं, बोरवेल और अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित करने तथा उन्हें ढकने के निर्देश कई बार जारी कर चुकी है। जिला प्रशासन को ऐसे स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि खुले कुओं पर तत्काल मजबूत जाली, चारदीवारी या ढक्कन लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।