7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्वजारोहण से होगा पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

महोत्सव 12 से 16 जून तक आयोजित होगा

2 min read
Google source verification
poster

poster

जयपुर। दिगम्बर जैन नसियां भट्टारकजी परिसर में नवनिर्मित 53 फीट 11 इंच ऊंचाई के मानस्तम्भ का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा। महोत्सव 12 से 16 जून तक आयोजित होगा। महोत्सव को लेकर सोमवार को दिगम्बर जैन नसियां भट्टारकजी में पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रन्यास अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्रकुमार पाटनी ने बताया कि मानस्तम्भ का निर्माण आचार्य विद्यानन्द की प्रेरणा से नानगराम जैन जौहरी एवं उनकी पत्नी किरण देवी जैन की स्मृति में उनके परिवारजनों ने करवाया है। मानस्तम्भ के शिखर पर आदिनाथ की 4 प्रतिमाएं 21 इंच ऊंचाई की श्वेत पाषाण से निर्मित की जाएगी। यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य चैत्यसागर ससंघ, मुनि चिन्मयानन्द आदि के सान्निध्य में होगा।

यह होंगे कार्यक्रम
डॉ. विमल कुमार जैन, मुकेश जैन शास्त्री व सुरेश कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित आदिनाथ मानस्तम्भ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 12 जून को प्रात: 7.30 बजे से घटयात्रा निकलेगी। प्रात: 9 बजे राज कुमार टोंग्या की ओर से ध्वजारोहण से प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज होगा। मण्डप का उदघाटन सुधीर कासलीवाल, दीप प्रज्जवलन ज्ञान चन्द जैन, शिखर कलश स्थापना श्रेयांस कुमार गोधा, मंगल कलश स्थापना तारा चन्द जैन करेंगे। प्रात: 9.30 बजे आचार्य के मंगल प्रवचन होंगेे। इसी दिन जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस भी है। इसको देखते हुए प्रात:काल 108 किलोग्राम का लड्डू भी चढ़ाया जाएगा। दोपहर में याग मण्डल पूजा विधान होगा एवं गर्भ कल्याणक की क्रियाए होगी। उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाटनी व कोषाध्यक्ष विवेक काला ने बताया कि 13 जून को प्रात: 8.30 बजे से जन्मकल्याणक दिवस पर शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें हाथी घोड़े, लवाजमा आदि शामिल होंगे। पाण्डुकशिला पर 1008 कलशों से तीर्थंकर बालक के जन्माभिषेक होंगे। तीसरे दिन 14 जून को तपकल्याणक दिवस पर तप कल्याणक की क्रियाएं होगी। इसी दिनं रात्रि में आठ बजे 'भक्ति संध्याÓ का कार्यक्रम होगा। इसमें दिल्ली के प्रदीप जैन एवं दिव्या जैन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। चौथे दिन 15 जून को ज्ञान कल्याणक पर रात्रि आठ बजे 'राजस्थानी कवि सम्मेलनÓ आयोजित होगा तथा पांचवें दिन 16 जून को मोक्ष कल्याणक के अंतिम दिवस पर मानस्तम्भ में श्रीजी को विराजमान के साथ ही महोत्सव का विधिवत समापन होगा। प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दिगम्बर जैन नसियां भट्टारकजी परिसर में पहली बार पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग