24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी बनी पैंथर की दुश्मन,तीन दिन में दो की मौत

जयपुर के घाट के बालाजी के बाद अब पावटा में पैंथर की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
This year came as a period for the Panthers,

This year came as a period for the Panthers,



जयपुर
राजधानी जयपुर में सर्दी का असर वन्य जीवों पर भी पड़ रहा हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही चली शीतलहर ने न सिर्फ इंसानों की कंपकंपी छूड़ा दी। बल्कि यह सर्दी वन्यजीवों की जान की दुश्मन बन गई। यही कारण रहा कि नए साल में सर्दी पैंथर की दुश्मन बन गई। सर्दी से जयपुर में गत तीन दिनों में दो पैंथर ने दम तोड़ दिया हैं। पहले बुधवार की सुबह जयपुर में घाट के बालाजी के पास करीब डेढ़ साल की मादा पैंथर सर्दी के कारण तडपती हुई दिखाई दी। जिसके बाद वन विभाग ने उसे रेस्क्यू कर इलाज दिया। लेकिन सर्दी में निमोनिया हो जाने से इस मादा पैंथर की जान वन विभाग नहीं बचा सका। वहीं शुक्रवार को फिर वन विभाग को जयपुर के नजदीक पावटा में पैंथर की लाश मिली हैं। हालांकि इस पैंथर की मौत के सही कारण आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएंगे। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों मान रहे है कि इस पैंथर की मौत भी सर्दी से ही हुई होगी। सर्दी के कारण इसकी तबीयत बिगड़ी है यह शीतलहर में भोजन के इंतजाम में फिरता रहा और सर्दी की चपेट में आ गया। वन विभाग ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित पावटा के बुचारा गांव की पहाड़ी पर पैंथर के मृत मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पैंथर के शव को कब्जे में ले लिया है। अब आज इस पैंथर का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही पता लग सकेगा कि आखिर इस पैंथर की मौत कैसे हुई है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकेंगे लेकिन माना जा रहा है कि सर्दी ही इस पैंथर की दुश्मन बनी हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग