
file photo
जयपुर। जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आगामी 15 फरवरी से पत्रिका बुक फेयर की शुरुआत होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 से 23 फरवरी तक नौ दिन आयोजित होने वाले फेयर में देशभर के प्रमुख प्रकाशन समूह हिस्सा लेंगे।
युवाओं के लिए विज्ञान, तकनीक, टेक्नोलॉजी प्रबंधन, मेडिकल, इंजीनियरिंग, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों पर आधारित किताबें उपलब्ध होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिविल सेवाओं, बैंकिंग एवं अन्य परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री और सीडी भी मेले में मौजूद रहेगी। 'लेखक से मुलाकात' सत्र में साहित्यकारों से सीधी बातचीत की जा सकेगी।
फेयर में 125 से अधिक स्टॉल्स लगेंगी, जहां हर आयु वर्ग और रुचि के अनुरूप किताबें उपलब्ध होंगी। फेयर में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जहां बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकेंगे। कई गेम्स भी खिलाए जाएंगे। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज-लाइब्रेरी की किताबों के लिए विशेष छूट भी दी जाएगी।
पॉडकास्ट लाउंज में आरजे शॉर्ट्स, पोएट्री शॉर्ट्स और म्यूजिक ईवनिंग जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे, जो शब्दों और सुरों की जादुई दुनिया में ले जाएंगे। इस बुक फेयर में दो लाख से अधिक लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शित की गी। देश-विदेश के जाएंगी। प्रमुख प्रकाशकों और लेखकों की उपस्थिति रहेगी। बड़े लेखकों से भी मौका मिलेगा। मिलने का फेयर में नौ दिन सिर्फ किताबों की बातें होंगी। फेयर में शिक्षण संस्थानों के बच्चे विजिट करेंगे। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के छात्र अपनी नॉलेज बढ़ाएंगे।
बुक फेयर में प्रवेश निः शुल्क रहेगा। यहां अलग से फूड कोर्ट भी लगाया जाएगा, जहां पुस्तक प्रेमी फेयर में व्यंजनों का लुत्फ भी ले सकेंगे। प्रमुख लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ साहित्यिक चर्चाएं और इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित होंगे। इस मौके पर किताबों का विमोचन भी होगा। युवाओं को बड़े लेखकों से मिलने का मौका मिलेगा। फेयर में किताब के साथ स्टेशनरी और साइंटिफिक एंड एजुकेशनल टॉयज मिलेंगे।
महिलाओं के लिए विशेष रूप से रेसेपीज, डिजाइनिंग, मदर एंड चाइल्ड केयर, मैनेजमेंट, होम मेंटिनेंस और घरेलू उद्योग से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, लाइब्रेरी से संबंधित आवश्यक सामग्री और पुस्तकों का भी व्यापक संग्रह मौजूद रहेगा। फेयर हर वर्ग के लिए खास रहेगा। बुजुर्ग पाठकों के लिए योग, ध्यान, ज्योतिष, वास्तु, धार्मिक ग्रंथ, विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों, राजनीति और संगीत से संबंधित साहित्य की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्थान पत्रिका का प्रकाशन विभाग पत्रिका बुक फेयर में अपनी उत्कृष्ट पुस्तकें लेकर आ रहा है। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की 9 किताबें पुस्तक मेले में आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इनमें मानस, मैं ही राधा- मैं ही कृष्ण (भारतीय ज्ञानपीठ के मूर्ति देवी पुरस्कार से सम्मानित पुस्तक), ब्रह्म विवर्त सम सम्प्रेषण की समग्रता, गीता विज्ञान उपनिषद्, वेद विज्ञान उपनिषद्, पथराती सौम्या, संवाद उपनिषद्, गहने क्यों पहनें? शामिल हैं। कोठारी की इन नौ पुस्तकों पर नौ दिन तक नियमित चर्चा होगी। हर पुस्तक के लिए हर रोज विषय विशेषज्ञों का एक नया पैनल होगा।
पत्रिका प्रकाशन की वेद एवं अध्यात्म, पत्रकारिता, कला संस्कृति, बाल साहित्य, व्यक्तित्व कॅरियर, स्वास्थ्य एवं विविध विषयों पर आधारित पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। पत्रिका प्रकाशन जीवन को अध्यात्म से जोड़कर नए आयाम स्थापित करने में पाठकों की सहायता करता है। वेद विज्ञान से जीवन के रहस्यों को भी समझने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
ग्यारह वेद संहिताओं का अनमोल संग्रह 'शब्दवेद' भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा कर्पूर भाष्य के अंतर्गत अग्नि-सूक्त, श्री-सूक्त, गौ-सूक्त सहित अन्य कई वैदिक सूक्त भी उपलब्ध रहेंगे। 'दादी की रसोई' पुस्तक में राजस्थान की पारम्परिक पाक-कला के बारे में बताया गया है। मांडणों के विभिन्न स्वरूप और मेहंदी कला को दादी मांड्या मांडणा' पुस्तक में बताया गया है।
'राजस्थान की शिल्प-कला और 'राजस्थान की रंगाई-छपाई पुस्तकों में लोक कलाओं तथा वस्त्र परम्पराओं के बारे में बताया गया है। कॅरियर एवं समय प्रबंधन के सूत्र, सफलता के सार्थक सूत्र जैसी अन्य पुस्तकें भी पत्रिका प्रकाशन की प्रस्तुति हैं। स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकों में छोटी-सी बात, जड़ी-बूटी चिकित्सा, शाकाहार-निरोगी काया का आधार, डायबिटीजः डरें नहीं. स्वस्थ रहें, आयुर्वेद के अमूल्य उपचार, आर्थराइटिस जैसी पुस्तकें शामिल हैं। बाल साहित्य के प्रकाशन में शब्द-परिचय पुस्तक में व्यंग्य चित्रों के माध्यम से शब्दों का वाक्यों में प्रयोग किया गया है।
Updated on:
12 Feb 2025 09:37 am
Published on:
12 Feb 2025 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
