
पत्रिका का 'हम साथ हैं' अभियान: जरूरतमंदों को सर्दी से राहत देने की मुहिम में आप भी बनें हिस्सा
जयपुर. गरीबों को दान देने से कोई गरीब नहीं होता, बल्कि इससे दान करने वाले को बदले में खुशियां मिलती हैं और उसका कल्याण होता है। सरोकार के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पत्रिका फिर से 'हम साथ हैं' अभियान शुरू कर रहा है। पत्रिका के सामाजिक सरोकार के कार्यों के तहत इस सर्दी में गरीबों और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए अभियान के तहत कम्बल, रजाई और गर्म कपड़ों समेत खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया जाएगा। पुण्य के इस कार्य में सामाजिक संगठन, संस्थाएं और स्वंयसेवी संगठन पत्रिका के साथ भागीदार बन सकते हैं।
इस तरह जुड़ें, इस अभियान से
पत्रिका इस अभियान की नवंबर माह से शुरूआत कर रहा है। यदि आप किसी सामाजिक संगठन, संस्था, एनजीओ के माध्यम से इस अभियान से जुड़ना चाहें तो पत्रिका के शैलेन्द्र शर्मा से 9929110777 नंबरों पर संपर्क करें। समाज के भामाशाह भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
पिछले साल भी यह अभियान बना जरूरतमंदों का सहारा
पत्रिका की ओर से यह अभियान पिछले सर्दियों के सीजन में भी चलाया गया था। इसके तहत विभिन्न संगठनों के माध्यम से जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में गरीब और जरूरतमंद बस्तियों में लोगों को कंबल आदि वितरित किए गए। साथ ही खाद्य सामग्री भी बांटी गई। गौरतलब है कि पत्रिका की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार के अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में गर्मियों में 'पत्रिका पक्षी मित्र अभियान', मानसून से पूर्व 'अमृतं जलम् अभियान' और बरसात में 'हरयाळो राजस्थान' अभियान मुख्य रूप से चलाया जाता है।
Published on:
30 Oct 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
