25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पक्षी मित्र अभियान ने पक्षियों की पीड़ा को किया उजागर- महापौर मुनेश गुर्जर

हैरिटेज निगम मुख्यालय में बांधे परिंडे, अब निगम लगवाएगा दस हजार परिंडे

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Apr 11, 2022

85.jpg

जयपुर. राजस्थान पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान ने बेजुबान पक्षियों की भूख-प्यास की पीड़ा को आमजन के समक्ष उजागर किया है। इस अभियान से प्रेरित होकर लोग पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का काम करने लगे हैं, जो बहुत ही सराहनीय है। ये कहना है हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर का। जिन्होंने सोमवार को निगम मुख्यालय में परिंडे बांधकर हैरिटेज निगम क्षेत्र में इस अभियान की शुरूआत की।

महापौर ने की ये अपील ( Patrika Pakshi Mitra )

इस दौरान नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने निगम परिसर में परिंडे बांधे और नियमित रूप में इनमें दाना-पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी ली। इस बीच महापौर ने हैरिटेज निगम सहित प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान से स्वंय जुड़े और अपने घर, ऑफिस और गार्डन जहां भी उचित हो परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

निगम की ओर से लगाए जाएंगे दस हजार परिंडे

महापौर मुनेश गुर्जर ने पत्रिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में नगर निगम की ओर से भी परिंडा अभियान को गति दी जाएगी और करीब दस हजार परिंडे लगाए व बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम हैरिटज क्षेत्र में आने वाले पार्क, सार्वजनिक स्थान, घरों के बाहर पक्षियों के लिए परिंडों का इंतेजाम किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में निगम की ओर से 100 परिंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे बेजुबान पक्षियों को भूख-प्यास के कारण मृत्यु का शिकार ना होना पड़े।

वीडियो भी देखें...