5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका टॉक शो में बोले मंत्री बीडी कल्ला- पंडित नेहरू के कार्य हमेशा किए जाएंगे याद

झालाना स्थित अकादमी संकुल में पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर हुए टॉक शो में कल्ला ने कहा कि नेहरू के कार्य देश में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि यह टॉक शो बच्चों को देश का इतिहास से रूबरू करा रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

May 27, 2023

पत्रिका टॉक शो में बोले मंत्री बीडी कल्ला- पंडित नेहरू के कार्य हमेशा किए जाएंगे याद

पत्रिका टॉक शो में बोले मंत्री बीडी कल्ला- पंडित नेहरू के कार्य हमेशा किए जाएंगे याद

जयपुर. 'मैं सातवीं कक्षा में पढ़ता था, उस समय बीकानेर में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने जवाहरलाल नेहरू आए। अचकन की पोशाक, सिर पर टोपी के साथ वो चमकता चेहरा जैसे ही देखा तो मुझ समेत सभी बच्चे चाचा नेहरू जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।' नेहरू से जुड़ी कुछ ऐसे ही स्मृतियां कला साहित्य और संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला ने शनिवार को पत्रिका टॉक शो में साझा कीं।

झालाना स्थित अकादमी संकुल में पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर हुए टॉक शो में कल्ला ने कहा कि नेहरू के कार्य देश में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि यह टॉक शो बच्चों को देश का इतिहास से रूबरू करा रहा है।

अकादमी के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी और सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि नेहरू की पुण्यतिथि पर हमें अमन, प्रेम और साम्प्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रण लेना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार और सीएम के ओएसडी फारूक आफरीदी और शिक्षाविद् राघव प्रकाश ने नेहरू के समय के हालातों और देश के लिए किए गए उनके बेहतरीन कार्यों पर प्रकाश डाला। गांधीवादी चिंतक नरेश दाधीच ने नेहरू के पंचशील सिद्धांत और नेहरू के नारों के बारे में बताया।

सवालों के माध्यम से जाना नेहरू को करीब से

टॉक शो में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिन्होंने मंच पर बैठे अतिथियों से चाचा नेहरू और उनके जीवन को लेकर सवाल किए। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया। टॉक शो से पूर्व मंत्री कल्ला ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में नेहरू के बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन को दर्शाने वाले दुर्लभ चित्रों को दिखाया गया।