23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक महीने तक छोटी काशी में चलेगी धर्म की बयार, कार्तिक के पवित्र महीने की शुरुआत 28 से

पवित्र कार्तिक महीने की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है। 27 नवंबर तक पूरे माह में छोटी काशी में धर्म की बयार चलेगी। इस दौरान तीर्थ स्नान के साथ दान—पुण्य का दौर चलेगा। महीने के पहले दिन महिलाएं कार्तिक स्नान का संकल्प लेंगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 25, 2023

एक महीने तक छोटी काशी में चलेगी धर्म की बयार, कार्तिक के पवित्र महीने की शुरुआत 28 से

एक महीने तक छोटी काशी में चलेगी धर्म की बयार, कार्तिक के पवित्र महीने की शुरुआत 28 से

जयपुर। पवित्र कार्तिक महीने की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है। 27 नवंबर तक पूरे माह में छोटी काशी में धर्म की बयार चलेगी। इस दौरान तीर्थ स्नान के साथ दान—पुण्य का दौर चलेगा। महीने के पहले दिन महिलाएं कार्तिक स्नान का संकल्प लेंगी। पूरे महीने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली और अमर सुहाग की कामना करेंगी। इस दौरान कई महिलाएं मुख्य तिथि पर व्रत व उपवास भी रखेंगी। महीने के बाद 9 नवंबर को एकादशी का व्रत रहेगा। इसके बाद पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस के साथ होगी। अगले दिन 11 नवंबर को रूप चतुर्दशी मनाई जाएग। 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार रहेगा। इसके बाद 13 नवंबर को आमवस्या रहेगी। यानि इस बार अन्नकूट 14 नवंबर को मनाया जाएगा। अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज मनाई जाएगी।

20 नवंबर को गोपाष्टमी

पवित्र महीने के दौरान 20 नवंबर को गोपाष्टमी आएगी। इस दिन महिलाएं गाय व बछड़े की पूजा करेंगी। 21 नवंबर को आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाएगी। अंत में 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा यानि देव दिवाली के साथ महीने का समापन होगा।

देवउठनी एकादशी 23 को

देवउठनी एकादशी पर 23 नवंबर को सावों की शुरुआत होगी। कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। भगवान विष्‍णु भी 4 महीने की निद्रा के बाद इसी महीने की एकादशी को जागते हैं। जिसके साथ शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। इस दिन अबूझ सावा पर एकल व सामूहिक विवाहों के साथ तुलसी—शालिगरामजी का भी विवाह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-आज दिल्ली में हो सकती है भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

मंदिरों में लगेगा भक्तों का तांता

कार्तिक महीने में ठाकुरजी मंदिरों में भक्तों का तांता लगेगा। शहर के अराध्य देव गोविंददेवजी में 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन कार्तिक महीने का शुभारंभ होगा। हालांकि इस दिन चंद्रग्रहण के चलते रात को प्रभु के विशेष दर्शन कराए जाएंगे। पूरे महीने मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंगला झांकी से शयन झांकी तक लाखों की संख्या में भक्त रोजाना यहां प्रभु दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।

तीर्थ स्नान भी करेंगे लोग

इस महीने में तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में गलताजी में भक्त तीर्थ स्नान के लिए पहुंचेंगे। इस बार चंद्रग्रहण भी शरद पूर्णिमा के दिन है। ऐसे में अगले दिन 29 अक्टूबर को भी ग्रहण के बाद गलता स्नान के लिए लोग आएंगे। इसके अलावा हरिद्वार व अन्य तीर्थ स्नान के लिए प्रदेशभर से भक्त जाएंगे।