31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCC चीफ डोटासरा का खरगे से ‘वादा’, राजस्थान में जीत रहे इतनी सीटें और यहां टक्कर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा वादा कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 3 Jun 2024, 9:01 AM IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को सभी राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ वर्चुअल बैठक कर लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया और 4 जून को मतगणना के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को लेकर फीडबैक दिया।

इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एक दर्जन सीटों पर जीत रही है। वहीं 6 सीटों पर मुकाबला रहेगा। राजस्थान में मोदी लहर नजर नहीं आई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ा। इसी वजह से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस 3 सीटों बांसवाड़ा, सीकर और नागौर पर भी जीत रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस कमजोर रह सकती है, जिसकी समीक्षा चुनाव बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का राजस्थान को लेकर बड़ा ऐलान, बता दिया मिल रही हैं इतनी सीटें

खरगे का अनुमान अलग

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन 295+ सीटों पर जीतेगी। जबकि खरगे ने राजस्थान में 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जीतने का ऐलान किया था।

भाजपा 3-4 सीटों पर कमजोर

हालांकि इससे पहले भाजपा के दिग्गज भी राजस्थान में तीन-चार सीटों पर हार की संभावना जता चुके हैं। जिसका कारण उन्होंने टिकट वितरण में कमजोर चयन और जातीय समीकरण को मूल आधार माना।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार जल्द पेश करेगी बजट, आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

क्या हैं अधिकतर एक्जिट पोल की राय

अधिकतर एग्जिट पोल की बात करें तो राजस्थान में भाजपा को झटका लगने जा रहा है। जहां भाजपा लगातार दो बार से प्रदेश में जीत रही थी। वहीं कांग्रेस खाता खोलने जा रही है। अधिकतर मीडिया संस्थान के एक्जिट पोल को देखें तो राजस्थान में भाजपा को औसतन 21 से 23 सीटें मिलने जा रही है। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल रही है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी का रहेगा बोलबाला या कांग्रेस खोलेगी खाता? जानें सभी 25 सीटों पर Exit Poll की राय