
राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में समाप्त हो चुके है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे है तो वहीं कांग्रेस ने 22 सीटों पर अपने तो तीन सीटों (नागौर, सीकर और बांसवाड़ा) पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मौका दिया है। लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है। इससे पहले मीडिया संस्थानों ने रिजल्ट को लेकर एक्जिट पोल जारी किया है।
ऐसे में देखना होगा कि राजस्थान में भाजपा पिछले दो बार की तरह हैट्रिक लगायेगी या कांग्रेस अपना खोलने में कामयाब साबित होगी?
अधिकतर एग्जिट पोल की बात करें तो राजस्थान में भाजपा को झटका लगने जा रहा है। जहां भाजपा लगातार दो बार से प्रदेश में जीत रही थी। वहीं कांग्रेस खाता खोलने जा रही है। अधिकतर मीडिया संस्थान के एक्जिट पोल को देखें तो राजस्थान में भाजपा को औसतन 21 से 23 सीटें मिलने जा रही है। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिल रही है।
| Rajasthan | ABP News-C Voter | 25 | BJP | 21-23 | I.N.D.I.A | 2-4 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | India News- D- Dynamics | 25 | BJP | 20 | I.N.D.I.A | 4-0 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | India Today- Axis My India | 25 | BJP | 16-19 | I.N.D.I.A | 5-7 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | India TV- CNX | 25 | BJP | 21-23 | I.N.D.I.A | 2-4 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | Jan Ki Baat | 25 | BJP | 21-23 | I.N.D.I.A | 2-4 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | News 24-Today's Chanakya | 25 | BJP | 22 | I.N.D.I.A | 02 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | News Nation | 25 | BJP | 22 | I.N.D.I.A | 03 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | Republic Bharat- Matrize | 25 | BJP | 22-24 | I.N.D.I.A | 0-3 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | Bharatvarsh- Polstrat | 25 | BJP | 19 | I.N.D.I.A | 05 | OTH | 0 | |
| Rajasthan | Times Now-ETG | 25 | BJP | 18 | I.N.D.I.A | 07 | OTH | 0 |
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने राजस्थान में 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के जीतने का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले भाजपा के दिग्गज भी राजस्थान में तीन-चार सीटों पर हार की संभावना जता चुके हैं।
यह भी पढ़ें :
Updated on:
1 Jun 2024, 9:21 PM IST
Published on:
1 Jun 2024, 9:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.