18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे की धुन पर नाचते झूमते कर रहे फसल कटाई

डीजे की हाई बीट्स पर दोगुने जोश के साथ युवा, महिलाएं और मजदूर कर रहे हैं फसल कटाई

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Suresh Yadav

Sep 24, 2019

डीजे की धुन पर नाचते झूमते कर रहे फसल कटाई

डीजे की धुन पर नाचते झूमते कर रहे फसल कटाई

जयपुर।

people dancing on dj beats : नागौर के कुचेरा शहर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों खेतों में डीजे पर तेजाजी के लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही है। किसान फसल कटाई के साथ साथ खेतों में डीजे बजवा रहे हैं। इससे मजदूरों के साथ साथ आस पास के खेतों के किसान भी फसल कटाई में साथ हो जाते हैं और पूरे जोश के साथ फसल कटाई हो जाती है।
ऐसा ही एक नजारा शहर के मठरोड रूपाथल मार्ग पर स्थित एक खेत में दिखाई दिया। जहां डीजे की धुन पर नाचते झूमते किसान फसल काट रहे थे जो कि आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। किसानों ने बताया कि इन दिनों आसमान में बादल छाए रहने से पकी फसलें खराब होने की चिंता रहती है और सभी जगह एक साथ फसल कटाई शुरू हो जाने से मजदूर भी कम मिलते हैं। ऐसे में युवा मजदूरों के लिए खेत में डीजे लगा देने से वे जोश के साथ नाचते झूमते फसल काट देते हैं। वहीं तेजाजी के लोकगीतों पर बुजुर्गों के साथ साथ अन्य मारवाड़ी गीतों व डीजे रीमिक्स पर युवा व महिलाएं भी झूमती नाचती जोश से फसल काटते हैं। जिससे काम भी अधिक होता है। यही नहीं किसानों का यह प्रयोग सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। शहर के मठ मार्ग स्थित एक खेत में डीजे पर की धुन पर झूमते नाचते फसल काट रहे किसानों के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं।