
ब्लूटूथ से नकल का का आरोपी विकेश कुमार मान अरेस्ट, पत्रिका फोटो
High Court Jodhpur Clerk Grade-II Recruitment Exam-2022: जयपुर। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल कर कनिष्ठ लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) बनने वाले विकेश कुमार मान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी जिला एवं सत्र न्यायालय, जालोर में कनिष्ठ लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर पदस्थापित था। फिलहाल वह निलंबित है और गिरफ्तारी की आशंका के कारण फरार चल रहा था। आरोपी की पत्नी भी ब्लूटूथ से नकल कर कनिष्ठ लिपिक परीक्षा में चयनित होने के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार हो चुकी है।
एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन 19 मार्च 2023 को किया गया था। इसी परीक्षा में विकेश ने ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर सफलता हासिल की थी।
आरोपी विकेश (29) मलकीसर, बीकानेर का रहने वाला है। उसका परीक्षा केंद्र शहीद मेजर पूरण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर था। गिरोह के मुख्य आरोपी पौरव कालेर ने सालासर से मोबाइल के जरिये ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे विकेश को प्रश्नों के उत्तर पहुंचाए।
एसओजी के अनुसार विकेश इससे पहले भी 14 मई 2023 को आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ/आरओ) वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022 के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने के आरोप में पकड़ा गया था।
डीआइजी परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी विकेश की पत्नी द्रौपदी सियाग को भी कनिष्ठ लिपिक (ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर उत्तीर्ण होने और चयनित होने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
18 Jan 2026 08:06 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
