गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के चेयरमैन संभल भाई बी पटेल का कहना है कि राजस्थान के लोग आइसक्रीम का खासा शौक रखते है। यही कारण है यहां गर्मी हो या सर्दी आइसक्रीम के कारोबार में कभी नरमी नहीं आती। इसी को देखते हुए अमूल ने राजस्थान का पहला आइस लाउंज जयपुर में शुरू किया है, जहां विदेशी आइसक्रीम फ्लेवर प्रदेश के लोगों का स्वाद बढ़ाएगी। इस लाउंज में टर्कीश कॉफी आइसक्रीम, फ्रेंच कैरामेल आइसक्रीम, इंग्लिश एप्पल आइसक्रीम, केसर से युक्त स्पेनिश टेंगो आइसक्रीम, आल-अमेरिकन बटर पेकन आइसक्रीम साथ कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध होंगे।