
जयपुर। प्रदेश में पेट्रोल रात 12 बजे से 4 रुपए और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। यह निर्णय मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्य केबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
भारत सरकार के पेट्रोल-डीजल की दरों में पिछले दिनों की गई कमी के बाद दो दर्जन से अधिक राज्यों ने भी अपने यहां पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी कर दी थी। लेकिन राजस्थान की जनता को राज्य सरकार की ओर से राहत मिलने की उम्मीद थी। मुख्यमंत्री ने भी मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में वैट की दरों में कमी करने के लिए कहा था।
मंत्रिमंडल की करीब एक घंटे से लंबी चली बैठक में वैट में कमी कर पेट्रोल पर चार रुपए और डीजल पर पांच रुपए प्रति लीटर की कमी करने का ऐलान किया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दरों में कमी करने से राज्य सरकार को सालाना 3500 करोड़ रुपए के वार्षिक राजस्व की हानि होगी।
Published on:
16 Nov 2021 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
