30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दामों नहीं हुआ बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesal ) के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। कंपनियों ने 30 मार्च को पेट्रोल ( petrol ) के दाम 23 पैसे और डीजल ( diesal ) के दाम 25 पैसे की कटौती की थी। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 97.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.35 रुपए प्रति लीटर हो गए है। पेट्रोल के दाम तीन बार में 64 पैसे और डीजल के दाम तीन बार में 63 पैसे सस्ता हुआ है।
2 min read
Google source verification
Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दामों नहीं हुआ बदलाव

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दामों नहीं हुआ बदलाव

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। कंपनियों ने 30 मार्च को पेट्रोल के दाम 23 पैसे और डीजल के दाम 25 पैसे की कटौती की थी। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 97.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.35 रुपए प्रति लीटर हो गए है। पेट्रोल के दाम तीन बार में 64 पैसे और डीजल के दाम तीन बार में 63 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि नए साल में पेट्रोल 8 रुपए 2 पैसे और डीजल 8 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। इससे पहले लगातार 24 दिनों तक इनमें कोई बदलाव नहीं देखा गया।
गैस सिलेंडर सस्ता
तेल कम्पनियों ने हर माह के अंत होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एलपीजी की दरों में अप्रेल माह के लिए परिवर्तन किए हैं। आम उपभोक्ता के घरों में उपयोग होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 10 रुपए प्रति सिलेंडर कम किया गया है। यह सिलेंडर अब 813 रुपए में ग्राहक को उपलब्ध होगा। इसी तरह से 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर पर 30.50 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाए गए हैं। कमर्शियल उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर अब 1625 रुपए के स्थान पर 1655.50 रुपए में मिलेगा। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई है। बीते दो महीने में रसोई गैस की कीमतों में 125 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद हर कोई उम्मीद कर रहा था कि अब रसोई गैस की कीमत में अप्रेल 2021 में कटौती की जाएगी।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 9०.56 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 96.98 रुपए, 90.77 रुपए और 92.58 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 87.96 रुपए, चेन्नई में 85.88 रुपए और कोलकाता में 83.75 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।