जयपुर

कच्चा तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट की संभावना खत्म

कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में नरमी की संभावना कम हो गई है।

2 min read
कच्चे तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में नरमी संभावना शून्य

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में नरमी की संभावना कम हो गई है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में तेजी के बावजूद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : किसानों को नहीं मिल रहे दाम, मंडियों में स्टॉक इकट्ठा, 40 फीसदी सरसों तेल पेराई मिलें बंद

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
18 May 2023 09:45 am
Also Read
View All
Vidya Sambal Yojana : क्या राजस्थान में बंद हो जाएगी विद्या संबल योजना? जानें शिक्षकों के लिए क्या है नई व्यवस्था

‘BJP के बजट में छोरा, गहलोत के राज में हुई छोरी’, बीजेपी MLA ने बजट को ‘जवानी’ और ‘बुढ़ापा’ बताकर लिंगभेद तुलना की

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NH-48 पर जल्द ही फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

राजस्थान के ‘महा-घोटाले’ पर ‘महा-कार्रवाई’, ‘सुबह-सुबह’ कई ठिकानों पर ACB RAID, इस सीनियर IAS पर भी कसा शिकंजा

Railways Facilities : रेलवे ने दी 3 बड़ी सुविधाएं, 7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान

अगली खबर