24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मक्का की पैदावार में बढ़ोतरी, कीमतें आई जमीन पर…अभी और गिरेंगे दाम

बिहार और बंगाल में मक्का की पैदावार अधिक होने से इन दिनों मक्का की कीमतें जमीन पर आ गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 15 May 2023, 11:20 AM IST

मक्का की पैदावार में बढ़ोतरी, कीमतें आई जमीन पर...अभी और गिरेंगे दाम

मक्का की पैदावार में बढ़ोतरी, कीमतें आई जमीन पर...अभी और गिरेंगे दाम

Maize Production: बिहार और बंगाल में मक्का की पैदावार अधिक होने से इन दिनों मक्का की कीमतें जमीन पर आ गई हैं। डेढ़ माह के दौरान ही मक्का के भाव करीब 400 रुपए प्रति क्विंटल नीचे आ गए हैं। जयपुर मंडी में लूज मक्का 1850 रुपए तथा हरियाणा डिलीवरी मक्का 2000 रुपए प्रति क्विंटल पर व्यापार कर रहे है। मोटा अनाज व्यापारी केजी झालानी ने बताया कि अगले महीने पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की नई मक्का शुरू हो जाएगी। राजस्थान की मक्का नवंबर में आती है। इस बार बिहार में मक्का का उत्पादन ज्यादा हुआ है। लिहाजा कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। निर्यात पड़ता नहीं होने से भी मक्का की कीमतें निंरतर टूट रही हैं। जानकारों का कहना है कि स्टॉकिस्टों की लिवाली नहीं निकली तो मक्का में और नरमी के आसार बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, तीन डिग्री तक पारा लुढ़क...आंधी-बारिश का अलर्ट

अमेरिका में सबसे ज्यादा इस्तेमाल

अमेरिका में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज मक्का है। इसके साथ ही यूरोप एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में भी मक्का का काफी इस्तेमाल होता है। यहीं कारण है कि अमेरिका पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मक्का उत्पादन करने वाला देश है। उसके बाद चीन फिर ब्राजील है। छटे नंबर पर भारत आता है। पूरे विश्व में जितनी भी मक्का पैदा होती है, उसमें भारत का करीब 3 फीसदी हिस्सा है। भारत में चावल और गेहूं के बाद तीसरा स्थान मक्का का आता है। भारत में सबसे ज्यादा मक्का उत्पादन कर्नाटक में होता है। दूसरे नंबर पर राजस्थान है। एक-डेढ़ माह पहले मक्का 2400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक चुकी है।