15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट, सस्ता मिल सकता है पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। इसके दाम 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल के दामों में बड़ी गिरावट, सस्ता मिल सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल के दामों में बड़ी गिरावट, सस्ता मिल सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। इसके दाम 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। अगर दामों में यूं ही नरमी बनी रही तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।


यह भी पढ़ें : जीरे का तड़का फिर हुआ महंगा, 13 फीसदी घटी आवक...50,000 पार पहुंचे दाम

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : जमीन से जुड़े निवेश में सावधानी जरूरी...कहीं ठगी ना हो जाए

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : रोटी खाना होगा सस्ता, स्टॉक लिमिट का दिखा असर...गेहूं के दामों में आई नरमी

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।